Not Found Bharat Sankalp Yatra: 20 जनवरी से शुरू, 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी, करोड़ों लोगों को जोड़ने की कोशिश – SVKP

News & Update

Home – News & Update

Bharat Sankalp Yatra: 20 जनवरी से शुरू, 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी, करोड़ों लोगों को जोड़ने की कोशिश

देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने के लिए मुंबई से 20 जनवरी से शुरू हो रही भारत संकल्प यात्रा विभिन्न राज्यों से शुरू होकर 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत को विकसित हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। संकल्प यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक नए भारत निर्माण की दिशा में अग्रसर होंगे।

संकल्प यात्रा महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ सामाजिक न्याय के मामलों को लेकर जनता के बीच जाएगी। हाल ही में गठित “समाज विकास क्रांति पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा निर्धारित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। संकल्प यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है बल्कि सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है। संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है।

उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्गों को इससे जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सचिव सुनील सक्सेना, मीडिया प्रभारी राजकपूर सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष रुबी मिश्रा और दिल्ली की सचिव नेहा शर्मा विशेष रूप से मौजूद थीं।

Leave a Reply

संकल्प लें